SAHARSA NEWS : शशि सरोजिनी रंगमंच सेवा संस्थान के बैनर तले जिला स्कूल परिसर मे किया पौधरोपण

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। कला, कलाकार, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक संरक्षण व संवर्धन हेतु समर्पित शशि सरोजनी रंगमंच सेवा संस्थान द्वारा विगत की तरह स्थानीय राजकीय +2 विद्यालय जिला स्कूल के प्रांगण में रंगकर्मियों ने दर्जनों पौधा का रोपण किया। संस्थान सचिव वन्दन वर्मा ने कहा कि प्रकृति ही आत्मा है, परमात्मा है। प्रकृति समाहित कर ही आप स्वच्छ वातावरण का निर्माण कर सकते है।

इसलिए आज के दिन प्रकृति को गुरु मान कर पर्यावरण संरक्षित हेतु पौधरोपण किया गया। पौधरोपण में नाट्य निर्देशक कुन्दन वर्मा, साकेत कुमार, शुभम कुमार, अग्रिमा राज, रितिका राज, सत्यम कुमार, मयंक कुमार, लक्ष्य वर्मा आदि शामिल थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon