BIHAR POLITICS : मधुबनी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, प्रो. संतोष गुप्ता बोले – फिर बनेगी NDA की सरकार

BIHAR POLITICS : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय राजेन्द्र नगर, मधुबनी में 10 जुलाई 2025 को भाजपा के वरिष्ठ एवं पुराने कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने की और मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक गुप्तेश कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद के उपनेता और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. (डॉ.) राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता उपस्थित थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा किसी जाति या परिवार की नहीं, बल्कि सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित एक व्यापक राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहे वे कितने भी षड्यंत्र कर लें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की रफ्तार को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूर्णिया जिले की सभी सातों सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने और पुनः बिहार में एनडीए सरकार बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. कमल किशोर सिंह, प्रफुल्ल रंजन वर्मा, वीर नारायण गुप्ता, अरुण राय पुलक, दिलीप कुमार दीपक, अवधेश साह, पल्लवी गुप्ता, तारा साह, विनय साह, वीणा सूद, कालीशंकर प्रसाद, अंगद मंडल, पवन भगत, किशोर जायसवाल, सुनील सिन्हा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *