PURNIA NEWS : सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत बढ़ी राशि का लाभ, विधायक विजय खेमका ने किया सम्मान

PURNIA NEWS : बिहार सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा ने पटना के संकल्प भवन से डीबीटी के माध्यम से प्रदेश के 1 करोड़ 11 लाख 69 हजार पेंशनधारियों के खातों में ₹1227.27 करोड़ की राशि ट्रांसफर की, जिससे प्रत्येक लाभुक को अब ₹1100 की बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी। इसी क्रम में पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक प्रशाल में BDO द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक विजय खेमका की उपस्थिति में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों को यह बढ़ा हुआ लाभ प्राप्त हुआ।

विधायक खेमका ने कार्यक्रम में मौजूद अनेक वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि एनडीए सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है। उन्होंने इसे सरकार की संवेदनशीलता और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। विधायक ने बताया कि पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र में 36 हजार से अधिक लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिला है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 में भाग लें और BLO को आवश्यक प्रपत्र देकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में भागीदार बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *