PURNIA NEWS,आनंद यादुका : भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंदवारा पतकेलि पंचायत के शेखपुरा वार्ड 4 निवासी ऑटो चालक की निर्मम हत्या कर दिया गया है । मृतक ऑटो चालक शेखपुरा निवासी मो० शहीद का पुत्र सरफराज (27 बर्ष) था । भवानीपुर पुलिस ने मृतक ऑटो चालक का शव भेलवा-दुर्गापुर सड़क मार्ग पर महथवा चांप बिसहरी स्थान के नजदीक से रविवार की सुबह बरामद किया । हत्यारों ने मृतक ऑटो चालक की कहीं अन्यत्र हत्या कर उसे शव को सड़क किनारे उसकी बाइक और मोबाईल सहित फेक दिया था । मृतक ऑटो चालक के समूचे शरीर मे मिट्टी लगा हुआ था एवं उसका पैर टूटा हुआ था और उसके नाक एवं मुंह से खून निकला हुआ था । मृतक ऑटो चालक के पिता शहीद ने बताया कि शनिवार को उसका पुत्र दिनभर ऑटो चला कर शाम घर आया था । उसने बताया कि शनिवार की रात्रि लगभग दस बजे उसके पुत्र को किसी ने फोन कर घर से बुलाया था ।
जिसके बाद उसका पुत्र वापस लौटकर घर नहीं आया । उसने बताया कि रविवार की सुबह उसके पुत्र का शव पुलिस ने बरामद किया । मृतक के पिता ने भवानीपुर थाना में लिखित आवेदन देकर शेखपुरा गांव के छः लोगों पर पुरानी रंजिश में घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है । मृतक के पिता ने बताया कि शेखपुरा गांव के ही इन लोगों के द्वारा 2-3 महीने पूर्व उनलोगों को धमकी भी दिया था । घटना की जानकारी पाकर धमदाहा अंचल पुलिस निरीक्षक कौशल कुमार थाना पहुंच मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी लेने का काम किया । इस बावत भवानीपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मृतक ऑटो चालक के शव को पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए पूर्णियाँ भेज दिया गया है । उन्होंने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन पर भवानीपुर में थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है । बहुत जल्द हत्यारो को गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।



