PURNEA NEWS/ विधि संवाददाता: सोमवार को अधिवक्ता स्व० लोकेश चंद्र ठाकुर और स्व० शरत कुमार मिश्रा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि। परंपरानुसार जिला अधिवक्ता संघ के तमाम अधिवक्ताओं ने दोनों स्वर्गीय अधिवक्ताओं के सम्मान में शोक संवेदना-व्यक्त करते हुए अपने-आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा। उपाध्यक्ष बंदना झा की अध्यक्षता में दिन के 01:30 बजे संघ के प्रशाल में एक शोक-सभा का आयोजन कर दोनों स्वर्गीय अधिवक्ताओं के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर संघ के सचिव सुमन जी प्रकाश एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे। उपाध्यक्ष बंदना झा ने जानकारी देते हुए कहा कि स्व० लोकेश चंद्र ठाकुर अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ धमदाहा के 17.02.2009 से सदस्य थे। उनका आकस्मिक निधन 16 फरवरी को लगभग 58 वर्ष की अवस्था में हो गया वे अपने पीछे विधवा पत्नी नीलम कुमारी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी संस्कृत मध्य विद्यालय धमदाहा में शिक्षिका हैं। जबकि दोनों संताने पढ़ाई कर रहे हैं। युवा अधिवक्ता स्व० शरत कुमार मिश्रा अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ बनमनखी संघ के 07.09.2019 से सदस्य थे। उनका आकस्मिक निधन 15 फरवरी को सड़क दुर्घटना में हो गया। वे अपने पीछे विधवा पत्नी शालिनी प्रिया और दो पुत्र छोड़ गए हैं। दोनों संताने पढ़ाई कर रहे हैं। संध्या 4.00 बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायिक कक्ष में भी एक संयुक्त शोक-सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता गण शामिल हुए तथा 2 मिनट का मौन रखकर दोनों स्वर्गीय अधिवक्ताओं के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
PURNEA NEWS/अधिवक्ता स्व० लोकेश चंद्र ठाकुर और स्व० शरत कुमार मिश्रा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Posted by
–
Recent Posts

पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण

लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा

पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश









Leave a Reply