Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

पूर्णिया

लतामबाड़ी जमीन विवाद कांड में आया नया मोड़, दूसरे पक्ष ने थाना, एसडीपीओ एवं एसपी को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच करने की किया मांग

By अंग इंडिया न्यूज़
July 14, 2025 2 Min Read
0

पूर्णियाँ, आनंद यादुका: बीते शनिवार को शहीदगंज पंचायत के लतामबाड़ी गांव में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच एक बीघा जमीन को लेकर हुए भीषण झड़प में नया मोड़ आ गया है । पहले एक पक्ष के द्वारा भवानीपुर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था । अब दूसरे पक्ष के द्वारा भी भवानीपुर थाना, धमदाहा एसडीपीओ एवं पूर्णियाँ एसपी को आवेदन देकर उचित जांच करने की मांग किया है । दूसरे पक्ष के मो० रुस्तम ने दिये आवेदन में बताया कि उसने लतामबाड़ी में एक बीघा जमीन दियारा बिशनपुर के प्रमोद नारायण चंद से केवाला खरीदा था ।

शनिवार को जब वह और उसके परिवार के अन्य सदस्य अपनी उसी जमीन पर खेती करने गए थे की दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा उनलोगों के साथ भी बेरहमी से मारपीट करने लगा था । दिए आवेदन में उसने बताया कि विरोधियों ने उसके परिवार के लोगों को फंसाने की नीयत से अपने साथ लाया दो देशी कट्टा उसके खेत मे फेंककर उनलोगों को झूठा केस में फंसा दिया है । उसने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग उसकी केवाला खरीद वाली जमीन पर जबरन अपना दखल करना चाहता है । जिसको लेकर पूर्णियाँ जिलाधिकारी को भी आवेदन दिया गया था । रुस्तम ने बताया कि उसके विरोधियों के द्वारा उनलोगों को जान से मारने की धमकी भी दिया जा रहा है ।

जिस वजह से वह सभी भयभीत बने हुए हैं । रुस्तम ने दिए आवेदन में बताया की दूसरे पक्ष के लोग काफी दबंग एवं अपराधी प्रबृत्ति के लोग हैं । जो कभी भी कुछ भी घटना को अंजाम दे सकता है । इस बावत भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दूसरे पक्ष के द्वारा भी आवेदन दिया गया है । उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय बनता है । थानाध्यक्ष ने कहा की आवेदन तो कोई भी दे सकता है । मामले की जांच किया जाएगा , निर्दोष फसेंगे नहीं और दोषियों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जायेगा ।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु की समीक्षा बैठक

Next

PURNIA NEWS : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की किसानों को दी गई जानकारी

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}