PURNIA NEWS : बायसी में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 को लेकर जनप्रतिनिधियों संग समीक्षा, मतदाता जागरूकता पर ज़ोर

PURNIA NEWS : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम पूर्णिया अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 का कार्य तेज़ी से चल रहा है, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मियों की सक्रिय सहभागिता से कार्य में गति लाई जा रही है। इसी क्रम में 15 जुलाई 2025 को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी बायसी श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में बायसी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मतदाताओं को जागरूक करने और गणना प्रपत्र भरने के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ गहन चर्चा की गई।

बैठक में माननीय विधायक बायसी श्री रुकनुद्दीन अहमद, पूर्व मंत्री हाजी सुभानी, सभी पंचायतों के माननीय मुखिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पंचायत राज पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करें एवं गणना प्रपत्र समय से भरवाकर जमा कराना सुनिश्चित करें, ताकि पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध रूप से संपन्न हो सके। #ECI #विशेष_गहन_पुनरीक्षण

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon