SAHARSA NEWS सहरसा,अजय कुमार : जिले के सोनवर्षा राज थाना अध्यक्ष द्वारा गुप्त सूचना पर शनिवार की देर शाम की गई कार्रवाई में अवैध दो देसी कट्टा के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।सोनवर्षा राज थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के नगर पंचायत, सोनवर्षा राज बाजार निवासी दौलत कुमार सिंह के पुत्र गोलू कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। जिनके पास से छिपा कर रखे गए दो देसी कट्टा बरामद किया गया था। गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था। Post navigationSAHARSA NEWS : गायत्री शक्तिपीठ में व्यक्तित्व परिष्कार सत्र आयोजित SAHARSA NEWS/दिल्ली के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर एनडीए कार्यकर्ताओं का जश्न का सिलसिला लगातार जारी