PURNIA NEWS : विधायक विजय खेमका ने किया पूर्णिया शहर में शहरी विकास कार्यों का निरीक्षण, 17 जुलाई को फ्लाईओवर सड़क चौड़ीकरण का होगा शिलान्यास

PURNIA NEWS : विधायक विजय कुमार खेमका ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत बुडको के अधिकारियों के साथ पूर्णिया शहर में चल रहे विभिन्न शहरी विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पांच स्वीकृत नालों में से दो पर चल रहे कार्यों, कप्तानपुल के पास निर्माणाधीन विद्युत शवदाह गृह तथा सौरा नदी पर प्रस्तावित रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट स्थल का भी जायज़ा लिया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहरी समग्र विकास योजना के तहत स्वीकृत 59 सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि शहर की सड़क, नाला और जल निकासी व्यवस्था में सुधार हो सके।

उन्होंने नल-जल योजना के अंतर्गत अब तक बचे 16 वार्डों की समीक्षा भी की और कहा कि एनडीए सरकार पूर्णिया के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विधायक ने यह भी जानकारी दी कि 17 जुलाई को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन गुलाबबाग फ्लाईओवर के नीचे रेलवे यार्ड के पास सड़क चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। साथ ही, उन्होंने कैबिनेट द्वारा बेलौरी में ROB निर्माण की स्वीकृति और GST पेई व्यवसायियों को पांच लाख रुपये तक की बीमा सुविधा देने के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान बुडको के अभियंता एवं कंसल्टेंट भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *