भवानीपुर प्रखंड परिसर में सीएससी केंद्र का उद्घाटन, अंचल कार्यालय के कार्यों में आएगी तेजी

प्रखंड विकास पदाधिकारी भवानीपुर द्वारा सोमवार को प्रखंड परिसर, भवानीपुर में अंचल कार्यालय के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) का उद्घाटन किया गया।

यह उद्घाटन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश के आलोक में किया गया। सीएससी केंद्र के शुरू होने से अंचल कार्यालय से जुड़े विभिन्न राजस्व कार्यों के निष्पादन में सहूलियत मिलेगी और आम जनता को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

प्रशासन का मानना है कि इस पहल से डिजिटल सेवाओं का विस्तार होगा और लोगों को प्रमाण-पत्र, आवेदन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *