PURNIA NEWS : भवानीपुर में आपदा पूर्व तैयारियों की अधिकारियों ने किया जाँच

PURNIA NEWS,आनंद यदुका : जिला पदाधिकारी पूर्णियाँ के दिशा निर्देश के आलोक में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने के मद्देनजर वरीय पदाधिकारी के द्वारा लगातार सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं और आपदा से बचाव हेतु कार्यों की जाँच की जा रही है । इसी क्रम में आपदा प्रबंधन पदाधिकारी पूर्णिया प्रणव कुमार के द्वारा बाढ़ प्रभावित अंचल भवानीपुर का विभागीय एसओपी में दिये गये बिन्दुओं के अनुसार संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी हेतु अंचल में उपलब्ध सरकारी नाव एवं निजी नाव के साथ एकरारनामा की स्थिति, नाव नाविकों का भुगतान, स्थानीय प्रकृति की आपदा से मृत हुए व्यक्तियों के निकटतम आश्रित को अनुग्रह अनुदान देने के संबध में भुगतान की स्थिति, आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर परिवारों की सूची का अद्यतीकरण, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकारी के सौजन्य से दिनांक 25 मई2025 से अंचल भवानीपुर में आयोजित 12 दिवसीय सुरक्षित तैराकी हेतु बनाये गए तरण ताल का निरीक्षण किया गया ।

उनके द्वारा अंचलाधिकारी भवानीपुर, राजस्व अधिकारी भवानीपुर को संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी 2025 के आलोक में आवश्यक निर्देश दिए गए । कार्यालय परिसर में रखे हुए पॉलीथीन शीटस, लाईफ जैकेट आदि का निरीक्षण किया गया । इस दौरान आपदा पदाधिकारी ने प्रखंड के दैता पोखर पहुंच स्थलीय जांच करने का काम भी किया । इस दौरान भवानीपुर अंचल पदाधिकारी ईशा रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी, पूर्व सरपंच मंटू यादव आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *