PURNIA NEWS : साइबर थाना की कार्रवाई – ठगी के शिकार युवक को वापस दिलाए गए 15,000 रुपये

PURNIA NEWS : साइबर अपराध की रोकथाम और पीड़ितों को राहत देने की दिशा में पूर्णिया साइबर थाना द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। आज दिनांक 16.07.2025 को थाना की तत्परता से साइबर ठगी के शिकार रूपेश कुमार यादव को 15,000 रुपये की राशि वापस दिलाई गई।

बताया गया कि रूपेश कुमार यादव किसी अज्ञात साइबर अपराधी के झांसे में आकर 15,000 रुपये की ठगी का शिकार हो गए थे। मामले की जानकारी मिलते ही साइबर थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंक और संबंधित माध्यमों से समन्वय स्थापित किया और पीड़ित की राशि को रिकवर करवा दिया। साइबर थाना द्वारा समय-समय पर आम लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि वे अज्ञात कॉल, लिंक, ऐप्स या बैंक संबंधित जानकारी साझा न करें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon