BIHAR POLITICS : आरजेडी से निष्कासित तेज प्रताप यादव आज (शुक्रवार) शाम 5 बजे अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। माना जा रहा है कि वे 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की तैयारी में हैं। हाल ही में पिता लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार दोनों से बाहर कर दिया था। वजह बनी उनकी निजी जिंदगी – ऐश्वर्या राय से तलाक केस के बीच अनुष्का यादव संग संबंध की सार्वजनिक घोषणा।

लालू यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि “तेज प्रताप का आचरण पारिवारिक मूल्यों के अनुरूप नहीं, इसलिए उसे छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।” अब चर्चा है कि तेज प्रताप की नई पार्टी में अनुष्का यादव भी बड़ी भूमिका निभा सकती हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मगर राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *