ARARIA NEWS : अररिया भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति के बाद विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने आज इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। नवनियुक्त जिला अध्यक्षों में दिव्यमूर्ति संदीप को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष, चांदनी सिंह को महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष, दिलीप पटेल को अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष, अश्वनी कुमार वर्मा को किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष, गंगा ऋषिदेव को अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा का जिला अध्यक्ष, ननकू सोरेन को अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा का जिला अध्यक्ष और मो याकूब को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को अररिया जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, सांसद प्रदीप कुमार सिंह, मंत्री विजय कुमार मंडल, फारबिसगंज विधायक विद्या सागर केसरी, नरपतगंज विधायक जय प्रकाश यादव और जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल, सुधीर भगत,जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, आकाश राज, राजेंद्र यादव, जिला मंत्री अमन राज, कनकलता झा, नगर अध्यक्ष संजय कुमार अकेला,सुमित कुमार सुमन, प्रदीप कुमार पासवान, नृपेन कुमार सिंह, संतोष कुमार झा सहित पूरे भाजपा परिवार और वरिष्ठ नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद है कि वे अपने-अपने मोर्चों को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon