डीएम अनिल कुमार ने किया योजना कार्यालय और LAEO कार्यालय का औचक निरीक्षण

प्रिंस कुमार/अररिया : जिला पदाधिकारी अनिल कुमार ने आज जिले में विकास कार्यों की गति और कार्यालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए जिला योजना कार्यालय और स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (LAEO) कार्य प्रमंडल अररिया के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

अभिलेखों की गहन समीक्षा

निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने सबसे पहले कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, कर्मचारियों की उपस्थिति, तथा विभिन्न अभिलेखों और पंजी संधारण की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने संचालित योजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति की जानकारी ली और संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए पारदर्शिता और समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है।

जनहित की योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

निरीक्षण के क्रम में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से संबंधित योजनाओं की प्रगति में तेजी लाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि आम जनता को इसका लाभ तय समय सीमा के भीतर मिले। इस मौके पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी अररिया, जिला योजना पदाधिकारी अररिया, कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल अररिया, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *