Bihar Chunav: बिहार में बदलेगा सियासी मिजाज? पुष्पम प्रिया ने की महिला सीएम की जोरदार मांग, कहा- अब नहीं थमेगी महिलाओं की राजनीति

Bihar Chunav

पटना: Bihar Chunav पटना की सियासी फिजा उस वक्त गर्म हो गई जब द प्लुरल्स पार्टी (दप्पा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने शनिवार को एक धमाकेदार प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार की दोनों प्रमुख राजनीतिक गठबंधनों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है जब बिहार को पहली महिला मुख्यमंत्री मिले। उन्होंने दो टूक कहा कि “जिसकी जितनी संख्या, उसकी उतनी भागीदारी” अब सिर्फ नारा नहीं, नई राजनीतिक हकीकत है।

पुष्पम ने मांग की कि सभी पार्टियां कम से कम 50% टिकट महिलाओं को दें और महिला को ही मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करें। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने पार्टी को ‘सीटी’ चुनाव चिह्न दिया है, जो अब बिहार में विकास की गूंज और कल-कारखानों की वापसी का प्रतीक बनेगा। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनुपम कुमार सुमन ने एलान किया कि दप्पा पूरे दमखम के साथ राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *