Bihar Chunav

पटना: Bihar Chunav पटना की सियासी फिजा उस वक्त गर्म हो गई जब द प्लुरल्स पार्टी (दप्पा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने शनिवार को एक धमाकेदार प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार की दोनों प्रमुख राजनीतिक गठबंधनों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है जब बिहार को पहली महिला मुख्यमंत्री मिले। उन्होंने दो टूक कहा कि “जिसकी जितनी संख्या, उसकी उतनी भागीदारी” अब सिर्फ नारा नहीं, नई राजनीतिक हकीकत है।

पुष्पम ने मांग की कि सभी पार्टियां कम से कम 50% टिकट महिलाओं को दें और महिला को ही मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करें। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने पार्टी को ‘सीटी’ चुनाव चिह्न दिया है, जो अब बिहार में विकास की गूंज और कल-कारखानों की वापसी का प्रतीक बनेगा। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनुपम कुमार सुमन ने एलान किया कि दप्पा पूरे दमखम के साथ राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *