Bihar Chunav

पटना: Bihar Chunav पटना में शनिवार को द प्लुरल्स पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने इशारा किया कि वह खुद दरभंगा से चुनाव लड़ सकती हैं, हालांकि इस पर अंतिम फैसला पार्टी जल्द लेगी। पुष्पम ने साफ किया कि इस बार द प्लुरल्स पार्टी 50 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी, भले ही वे किसी भी जाति, धर्म या वर्ग से हों।

उन्होंने एनडीए और महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि 2020 में एनडीए ने महज 18% और महागठबंधन ने सिर्फ 10% टिकट महिलाओं को दिए, जबकि उनकी पार्टी ने 28% महिलाओं को टिकट दिया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो भी दल सच में महिलाओं का सशक्तिकरण चाहते हैं, उन्हें इस बार महिला मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर चुनाव में उतरना चाहिए।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *