ARARIA NEWS : अररिया और जोकीहाट में बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : आज भारतीय जनता पार्टी अररिया जिला कार्यालय में अररिया विधानसभा और जोकीहाट विधानसभा में बूथ सशक्तिकरण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता अररिया नगर के अध्यक्ष संजय अकेला ने किया कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में अररिया जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदित्य नारायण झा मौजूद रहे। वही इस बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा बूथ मंडल और शक्ति केन्द्रों में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से बताया और बताया कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है और सामाजिक के साथ गरीब कल्याणकारी योजनाएं युवाओं का भविष्य किसानों का सुदृढ़ीकरण नारी शक्ति को सम्मान के साथ हर क्षेत्रों में उनकी सहभागिता वृद्ध जन दिव्यांग जनों पर ध्यान के साथ आर्थिक रूप से समृद्धि हेतु संकल्पित होकर काम कर रही है।

इसलिए हम कार्यकर्ता इनके द्वारा किए जा रहे कामों को घर घर जाकर जन जन तक पहुंचाने का काम करें। वही इस कार्यशाला में जिला महामंत्री आकाश राज, जिला मंत्री कनकलता झा, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र झा, जिला मंत्री नीरज झा, विधानसभा प्रभारी रजत सिंह, विधानसभा संयोजक विकास भगत, जोकीहाट विधानसभा प्रभारी जुबेर आलम, विधानसभा संयोजक विवेक शाह, महलगांव के मुखिया भाजपा नेता संजय यादव, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष गंगा ऋषिदेव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय भगत मंडल, अध्यक्ष अभिलाष ठाकुर, दीपक मंडल, अरुण सिंह,अजय नंदन ठाकुर, रामानंद शाह संतोष मंडल मनोज विश्वास विनोद यादव के अलावे मंडल के महामंत्री गण मंडल के पदाधिकारी गण शक्ति केंद्र के प्रमुख गण एवं अन्य बहुत सारे कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon