PURNIA NEWS : शिक्षकों की प्रोन्नति, सहायक शिक्षक का दर्जा व पुरानी पेंशन को लेकर 22 जुलाई को होगा विधानसभा घेराव – पवन कुमार

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की राज्यव्यापी आह्वान पर राज्य के सभी जिला में संघ द्वारा मशाल जुलुस निकाल कर सरकार के शिक्षा व शिक्षक विरोधी नीति का विरोध प्रकट करते करते हुए जिला अध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल ने कही। संघ के जिला अध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल ने कहा कि दोहरी नीति से सूबे के लाखों प्रारंभिक ,माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक शिक्षक एवं पुस्तकालय अध्यक्ष त्रस्त हैं। शिक्षकों को अलग- अलग नाम देकर खण्डित करने की साजिश को शिक्षक समझ गए हैं। उन्होंने ने कहा कि सूबे के लाखों प्रारंभिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक तक के नियोजित शिक्षक 18 से 20 वर्षों की सेवा के उपरांत भी प्रोन्नति से वंचित हैं। वहीं सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद विशिष्ट शिक्षकों को सहायक शिक्षक का दर्जा व पूर्ण वेतनमान, सेवा निरंतरता का लाभ नहीं मिला। संघ के जिला अध्यक्ष ने सरकार से मांग किया कि सभी नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक और विद्यालय अध्यापकों को एकीकृत करते हुए सहायक शिक्षक का नामकरण, 9300-34800 का वेतनमान, राज्यकर्मी जैसी तमाम सुविधाएं एवं सेवा निरंतरता का लाभ और प्रोन्नति व पूरानी पेंशन की सुविधा सुनिश्चित की जाए। नियोजित शिक्षकों को भी ऐच्छिक स्थानांतरण करने, पूर्व की भांति राज्य के सभी सरकारी हिन्दी विद्यालय को शनिवार एवं गुरुवार को उर्दू विद्यालय मध्यान्तर तक संचालित किया जाय।

शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक, टोला स्वयं सेवक, तालीमी मरकज को शिक्षकों की भांति वेतन व सुविधा देने, अप्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा बहाल कर वेतन भुगतान करने, नव नियुक्त प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षक को पूर्व के एचएम की भांति वेतनमान निर्धारित करने, विद्यालय अध्यापक का एचआरएमएस संशोधित करने,स्थानांतरण एवं पदस्थापन की त्रुटियों को दुर करने, शिक्षकों की सेवा अवधि 65 वर्ष करने समेत अन्य प्रमुख माँगोंं की पूर्ति को लेकर माॅनसून सत्र के दरम्यान 22 जुलाई को बिहार विधानसभा घेराव किया जायेगा। इसबार आरपार की लड़ाई है। हक दो वरना गद्दी छोड़ो। जिला अध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल ने कहा ने कहा कि हक की प्राप्ति हेतु सूबे के लाखों शिक्षक एवं शिक्षिकायें 22 जुलाई को गर्दनीबाग पटना में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू के नेतृत्व कोषाध्यक्ष अनवार करीम एवं प्रदेश कमेटी की उपस्थिति में शामिल होकर सरकार को अपनी चट्टानी एकजुटता दिखायेगें। आज तक शिक्षकों ने संघर्ष कर ही सुविधा प्राप्त किया है। आगे भी लड़कर पायेंगे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon