Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर
  • नालंदा जिले के एक मध्य विद्यालय कला कैला में मिड-डे मील के बाद 3 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, जांच शुरू

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

अररिया

ARARIA NEWS : आंगनबाड़ी के बच्चों के यूनिफॉर्म सिलेंगी जीविका दीदियां, सिलाई प्रशिक्षण की हुई शुरुआत

By अंग इंडिया न्यूज़
July 21, 2025 2 Min Read
0

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : जीविका के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उनका सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण लगातार होता रहे। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार (21 जुलाई 2025) को अररिया जिले के सभी नौ प्रखंडों में जीविका दीदियों के लिए सिलाई प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। यह प्रशिक्षण सात दिनों तक चलेगी। बता दें कि सिलाई प्रशिक्षण की शुरुआत सभी नौ प्रखंडों में अलग-अलग स्थानों पर की गई है। जहां एक प्रखंड के प्रशिक्षण शिविर में 25 जीविका दीदियां प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रशिक्षण लेने के बाद ये जीविका दीदियां आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों के लिए ड्रेस सिलेंगी। जिससे जीविका दीदियों को जीविकोपार्जन का एक जरिया मिल सकेगा। इसके लिए प्रत्येक प्रखंड से 100 दीदियों को चार बैच में सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेने के बाद ये दीदियां आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए ड्रेस सिलकर सप्लाई करेंगी। 21 जुलाई 2025 को सिलाई प्रशिक्षण का पहला बैच प्रत्येक प्रखंड में शुरू होने से दीदियों में खुशी देखी जा रही है। उनका कहना है कि इससे उन्हें एक हुनर मिलेगा। जिससे आने वाले दिनों में वो रोजगार कर अपने परिवार को आर्थिक मदद कर सकती हैं। जो उनके लिए बहुत बड़ी बात होगी।

बता दें कि प्रत्येक प्रखंड से 25-25 दीदियों का चार बैच को प्रशिक्षण दिया जाना है। पहले बैच की समाप्ति के बाद फिर दूसरे बैच की ट्रेनिंग शुरू होगी। इसतरह, हर प्रखंड से 100-100 जीविका दीदियां ट्रेनिंग लेंगी। जिसके बाद वो सिलाई का काम कर अपना जीविकोपार्जन आराम से कर सकती हैं। इससे उन्हें परिवार चलाने में काफी मदद मिलेगी। इन जीविका दीदियों को प्रशिक्षण देने के लिए स्थानीय स्तर पर दर्जी का काम कर रहे लोगों को प्रशिक्षक के रूप में लगाया गया है। जिन्हें प्रतिदिन के हिसाब से उचित मजदूरी देने का प्रावधान है। इसतरह, जीविका दीदियों को आगे बढ़ाने का प्रयास जीविका की ओर से लगातार जारी है। जिससे बड़ी संख्या में जीविका दीदियां लाभान्वित हो रही हैं।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

ARARIA NEWS : आरपीएफ ने चोरी हुआ मोबाइल बरामद कर लौटाया, यात्री ने जताया आभार

Next

KATIHAR NEWS : अब हर महीने तीन दिन होगा गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, जच्चा-बच्चा के बेहतर स्वास्थ्य पर विशेष जोर

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}