PURNIA/BANKA : बाबा नगरी देवघर के बब्बू पंडा बने विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के झारखंड मठ-मंदिर प्रदेश अध्यक्ष

PURNIA/BANKA : धार्मिक नगरी देवघर के लिए गर्व का विषय है कि यहां के प्रसिद्ध पांडा और समाजसेवी पुनीत नारायण खवाड़े उर्फ बब्बू पंडा को विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने झारखंड मठ-मंदिर प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। यह मनोनयन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी द्वारा सम्मानपूर्वक पत्र सौंपकर किया गया। वर्षों से बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की निःस्वार्थ सेवा कर रहे बब्बू पंडा अपनी धार्मिक निष्ठा और समाज के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। संघ ने उनकी इसी सेवाभावना को सम्मान देते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा है।

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसे एक “सेवा का माध्यम” बताते हुए मठ-मंदिरों की गरिमा को बनाए रखने, धार्मिक स्थलों के संरक्षण और युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने का संकल्प जताया। उन्होंने प्रदेश भर के संतों, पुजारियों व धार्मिक संगठनों को एक मंच पर लाकर संस्कृति की रक्षा करने की बात कही। इस ऐलान के बाद देवघर समेत पूरे झारखंड में धार्मिक समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है, और लोग आशा कर रहे हैं कि उनके नेतृत्व में झारखंड की धार्मिक पहचान और अधिक सशक्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *