Purnia News

पूर्णिया: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन विधायक विजय खेमका ने अपने निर्वाचन क्षेत्र पूर्णिया से जुड़ी कई जनहितकारी और विकासात्मक मांगों को प्रभावशाली तरीके से सदन में रखा। उन्होंने गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से पूर्णिया एयरपोर्ट का नाम संत महर्षि मेंहीं परमहंस पूर्णिया एयरपोर्ट रखने की मांग की। इसके अलावा दो लाख से अधिक पीडीएस डीलरों को सरकारी सुविधा और मानदेय दिए जाने हेतु मुख्यमंत्री को आग्रह पत्र सौंपा।

शून्यकाल के दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त महादलित विकास मित्रों को ईपीएफ सहित पेंशन लाभ और राज्य के लगभग 72 हजार सांख्यिकी स्वयंसेवकों की पुनर्बहाली की मांग उठाई। खेमका ने जयप्रकाश आंदोलन में भूमिगत रहे आंदोलनकारियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देने का भी मुद्दा उठाया। पूर्णिया सिटी के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त कर भव्य स्वरूप में विकसित करने के लिए भी उन्होंने संबंधित मंत्री से आग्रह किया।

विधायक खेमका ने बताया कि सदन में उठाए गए विषयों पर उन्हें संबंधित विभागों से सकारात्मक आश्वासन और कई योजनाओं की स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि पूर्णिया जल्द ही शांति, सुरक्षा और विकास के पथ पर अग्रसर होते हुए एक विकसित शहर के रूप में उभरेगा।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *