ARARIA NEWS : अररिया सदर अस्पताल में नवजात की अदला-बदली का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : सुर्खियों में रहने वाला अररिया सदर अस्पताल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इस बार मामला नवजात बच्चे की अदला-बदली से जुड़ा है, जिससे अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। घटना शुक्रवार सुबह की है, जब अररिया जिले के मानिकपुर निवासी गर्भवती किस्मती को प्रसव हेतु अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार, किस्मती ने एक पुत्र को जन्म दिया। लेकिन कुछ घंटों बाद जब परिवार वालों ने नवजात को देखा, तो उन्हें शक हुआ कि यह बच्चा वही नहीं है। नवजात लड़का की जगह लड़की निकली, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया।

परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बच्चे के दादा जुबैर ने बताया कि प्रसव के बाद नवजात को बगल रखा गया था। बाद में बच्चे को देखा तो लड़का के जगह लड़की मिला, जिसके बाद खोजबीन शुरू की। काफी दबाव और हंगामे के बाद नवजात लड़का ऊपर के वार्ड में मिला। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल की नर्स ने ₹5000 की मांग की थी। उनका कहना है कि यह पूरा मामला अस्पताल स्टाफ की मिलीभगत से हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को शांत कराया। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. के.के. कश्यप ने कहा कि उन्हें घटना की सूचना मिली है और इसकी जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon