Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
अररिया

ARARIA NEWS : पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त ने अररिया में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल प्रतिनिधि के साथ किए बैठक

By अंग इंडिया न्यूज़
August 20, 2025 2 Min Read
0

ARARIA NEWS प्रिंस(अन्ना राय) : विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के क्रम में बुधवार को पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त सह-निर्वाचक सूची प्रेक्षक राजेश कुमार द्वारा जिला का प्रथम भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम समाहरणालय स्थित परमान सभागार, अररिया में सांसद, विधायकगण एवं सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के जिला अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधि के साथ बैठक की गई। बैठक में अररिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी अनिल कुमार भी उपस्थित थे। उक्त बैठक में सभी उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से एक-एक कर आवश्यक सुझाव प्राप्त किये गये तथा सभी सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिये गये। बैठक में 46-नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र, 47-रानीगंज विधानसभा क्षेत्र, 48-फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र, 49-अररिया विधानसभा क्षेत्र, 50-जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र एवं 51-सिकटी विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत विषेष गहन पुनरीक्षण के दौरान किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गई। साथ ही आयुक्त महोदय ने निर्वाचन विभागीय निदेश के आलोक में सभी विनिर्दिष्ट स्थलों पर प्रकाशित Absent, Shifted एवं Death मतदाताओं की सूची की भी समीक्षा की गयी तथा निर्देश दिया गया कि उक्त A/S/D मतदाताओं की सूची ऐसे विनिर्दिष्ट स्थलों पर प्रकाशित रहे, जहॉं मतदाताओं को सुगम हो।

उन्होंने सभी बीएलओ और बीएलओ-सुपरवाइजर को अपने पास सटीक एवं अद्यतन डाटा रखने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि महादलित टोला का अलग-अलग डाटा तैयार कर सुरक्षित रखा जाय। बीएलओ को विशेष रूप से सावधान करते हुए बताया गया कि नाम, फोटो और सत्यापन से संबंधित आवश्यक कागजात को सही-सही दर्ज किया जाय, ताकि फाइनल सूची में किसी प्रकार की गलती न रह जाय तथा A/S/D मतदाताओं का पुनः सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। आयुक्त महोदय ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि निर्वाचन सूची में त्रुटि पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी/कर्मी पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाम में किसी भी प्रकार का बदलाव केवल निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही किया जायेगा और गलत प्रविष्टियों को सुधारने के लिए प्रपत्र-8 भरवाना अनिवार्य है। बैठक के दौरान आयुक्त महोदय ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के फॉर्म का रैंडम परीक्षण के क्रम में कुछेक त्रुटियों की जांच कर सुधारने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि बीएलओ और सुपरवाइजर मिलकर प्रारूप सूची की जाँच करें और किसी भी परिवर्तन के लिए सभी विवरणों की प्रूफ रीडिंग अवश्य करें तथा सभी रिकार्ड को ध्यानपूर्वक दर्ज किया जाय।

आयुक्त महोदय ने अंत में कहा कि निर्वाचन कार्य एक गंभीर एवं संवेदनशील दायित्व है, इसलिए प्रत्येक बीएलओ और सुपरवाइजर को ईमानदारी और सजगता के साथ काम करना होगा। बैठक एवं समीक्षा के क्रम में पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार, वरीय प्रभारी निर्वाचन अजय कुमार ठाकुर, अपर समाहर्ता अनिल कुमार झा, उप विकास आयुक्त श्रीमती रोजी कुमारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ0 राम बाबु कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, भूमि सुधार उपसमाहर्ता अररिया एवं फारबिसगंज सहित विधायक के प्रतिनिधि, सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों जिलाध्यक्ष/ सचिव/प्रतिनिधि एवं सभी संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/ बी०एल०ओ० पर्यवेक्षक/बी०एल०ओ० उपस्थित थे।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

SAHARSA NEWS : जिलाधिकारी ने नगर निगम अंतर्गत सम्प हाउस का निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश

Next

PURNIA NEWS : कानकी में भादवा मेला की तैयारियां तेज, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme