SAHARSA NEWS: हेल्पिंग बिहार फाउंडेशन का 31 अगस्त को होगा शिक्षक सम्मान समारोह

SAHARSA NEWS

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS हेल्पिंग बिहार फाउंडेशन के कोर कमेटी के द्वारा आहुत बैठक फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष सिंह के अध्यक्षता में स्थानीय देव रिसोर्ट में आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रम के लिए आवश्यक निर्णय लिए गए। मालूम हो की फाउंडेशन के द्वारा पिछले पाँच वर्षों से हर वर्ष शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में मुख्य रूप से यह विचार किया गया की कार्यक्रम दिनांक 31 अगस्त 2025 (दिन- रविवार) को शहर के गंगजला स्थित देव रिसोर्ट में आयोजित किया जायेगा।

एक आम राय के साथ इसबार के कार्यक्रम में समय सीमा और सम्मानित होने वाले शिक्षक के संख्या पर भी विचार किया गया। साथ ही साथ इस विषय पर भी पहल करने की योजना बनाई गई कि जो शिक्षक जमीनी रूप में शिक्षा के प्रति समर्पित भाव के साथ समाज के लिए बेहतर रूप से योगदान दिए हैं उन्हें विशेष रूप से इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाये।

इस बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक डॉ रेणु सिंह, पूर्व प्राचार्या महिला कॉलेज सहरसा संस्थापक सदस्य प्रभात रंजन, प्रसिद्ध व्यवसाई प्रभाकरण देव, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य प. तरुण झा, आर्यन वत्स, सर्वेश भगत, करुण सिंह, वार्ड पार्षद आशीष रंजन, सदस्य अभिनाश यादव, अंशु सिंह, नितेश कुमार, सोनू यादव,  आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *