Araria News: अररिया में एसपी आवास के समीप में एटीएम काटने पहुंचे चोर, पुलिस को भनक तक नहीं लगी

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): Araria News अररिया जिला मुख्यालय में एसपी आवास और थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित बस स्टैंड रोड स्थित एसबीआई एटीएम सेंटर को गैस कटर से काटकर लूटने का प्रयास किया गया, लेकिन सूचना के बावजूद पुलिस के देर से पहुंचने के कारण चोर फरार होने में सफल हो गए। वही यह घटना अहले सुबह करीब 3:15 बजे की बताई जा रही है, जब एसबीआई के मुख्य कंट्रोल रूम में एटीएम को गैस कटर से काटने की फुटेज देखी गई। कंट्रोल रूम द्वारा तुरंत एटीएम सेंटर के मकान मालिक मृगेंद्र मणि को सूचना दी गई, जिन्होंने नगर थाना, एसपी और अन्य अधिकारियों को फोन कर जानकारी दी।

Araria News

वही इस मामले को लेकर मकान मालिक व वरिष्ठ पत्रकार मृगेंद्र मणि ने कहा कि सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंची, जबकि पुलिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से पूरे जिले की निगरानी का दावा किया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठे कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी हो जाती है, लेकिन स्थानीय स्तर पर निगरानी विफल क्यों रही? उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली और निगरानी तंत्र की स्थिति से सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि प्रतिनियुक्त अधिकारी किस गंभीरता से ड्यूटी कर रहे हैं। वही पुलिस की गश्ती गाड़ी और डायल 112 की टीम समय पर नहीं पहुंच सकी, जिससे चोरों को पुलिस की भनक लग गई और वे फरार हो गए। चोर अर्टिगा गाड़ी से आए थे और चांदनी चौक होते हुए पूर्णिया की ओर भाग निकले।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon