SAHARSA NEWS: युवा नेतृत्व बूट कैंप एवं कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम का भव्य आयोजन

SAHARSA NEWS

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS माय युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से अभिनव सेलिब्रेशन, विद्यापति नगर सहरसा में आयोजित तीन दिवसीय युथ लीडर बूट कैंप का समापन हर्षोल्लास के साथ किया गया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि नगर निगम सहरसा की माननीय महापौर श्रीमती बैन प्रिया थीं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महानिदेशक प्रतिनिधि एवं स्वयं सेवक चयन समिति के डॉ. शशिशेखर झा, ज्ञानू ज्ञानेश्वर, प्रशिक्षक पुनित तिवारी, पवन कुमार, विनोद अग्रहरि उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण माय भारत सहरसा के प्रभारी राजीव नंदन कुमार ने दिया, जबकि संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मोनू झा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *