पटना/पूर्णिया: आज पटना स्थित ऐतिहासिक सदाकत आश्रम में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तहत जितेंद्र यादव ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारधारा में आस्था जताते हुए कांग्रेस का दामन थामा। समारोह में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर बधाई दी गई।सदाकत आश्रम, जो बिहार कांग्रेस की राजनीति का केंद्र रहा है, वहां से जितेंद्र यादव का कांग्रेस में शामिल होना केवल एक प्रतीकात्मक कदम नहीं, बल्कि प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत संदेश माना जा रहा है। इस मौके पर जितेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो देश के संविधान, लोकतंत्र और आमजन की आवाज को मजबूती से उठाती है। उन्होंने सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में जितेंद्र यादव को संगठन में विशेष जिम्मेदारी दी जा सकती है। उनके कांग्रेस में प्रवेश को आगामी राजनीतिक समीकरणों में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। Post navigationPurnia News: सरकारी विद्यालय में संस्कार भारती पूर्णिया की अनोखी पहल: मंझेली टोला में निशुल्क संगीत कार्यशाला का शुभारंभ Purnia News: बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर की मौत, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा