Purnia News: अनुकंपा नियुक्ति को लेकर छात्र नेता सौरभ कुमार ने उठाई आवाज, शीघ्र समिति गठन की मांग

पूर्णिया: Purnia News पूर्णिया विश्वविद्यालय में अनुकंपा नियुक्ति को लेकर छात्रों और पाल्यों में लगातार असंतोष बढ़ता जा रहा है। छात्र नेता सौरभ कुमार ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अनुकंपा के पात्र अभ्यर्थी कई महीनों से विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर 2023 के बाद विश्वविद्यालय में अनुकंपा नियुक्ति को लेकर एक भी बैठक नहीं बुलाई गई है, जिससे पाल्यों में निराशा और चिंता का माहौल है।

सौरभ कुमार ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय क्षेत्र के कई महाविद्यालयों में कर्मचारियों की भारी कमी है, जिसे अनुकंपा के तहत योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति कर दूर किया जा सकता है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द से जल्द अनुकंपा समिति का गठन कर बैठक बुलाने और लंबित नियुक्तियों को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। उनका कहना है कि सभी संबंधित दस्तावेज पहले ही विश्वविद्यालय में जमा हैं, इसके बावजूद प्रक्रिया में कोई प्रगति नहीं हुई है, जिससे पाल्य मानसिक तनाव में हैं और उन्हें नियुक्ति को लेकर भविष्य की चिंता सता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *