Purnia News: पूर्णिया में युवा राजद का ‘युवा संवाद’, तेजस्वी को सीएम बनाने का संकल्प, मंच पर कई वरिष्ठ नेता शामिल

पूर्णिया: Purnia News पूर्णिया के प्रेक्षा गृह में युवा राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं का जोश और समर्थन देखने लायक था। हजारों की संख्या में जुटे युवा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कार्यक्रम में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव विशेष रूप से पहुंचे, जिनका स्वागत ज़िला अध्यक्ष नवीन यादव ने किया। मंच पर पूर्व मंत्री बीमा भारती, पूर्व मंत्री हेमा हेंब्रम, सहित कई पूर्व विधायक, प्रत्याशी और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

राजेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि युवा संवाद का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना, संगठन की मजबूती और विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प हर युवा के दिल में है और इसे पूरा करने के लिए सभी को मिलकर जुटना होगा। तेजस्वी यादव पर पप्पू यादव की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “जो 2015 में कहते थे तेजस्वी जीत नहीं सकते, और हारने पर राजनीति छोड़ने की बात करते थे, ऐसे नेताओं के बयानों को अब गंभीरता से लेने की ज़रूरत नहीं है।

तेजस्वी न सिर्फ जीते, बल्कि डिप्टी सीएम भी बने और पिछले 10 साल से सदन में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।” ज़िला अध्यक्ष नवीन यादव ने स्पष्ट कहा कि युवा संवाद का लक्ष्य एक ही है—“2025: नीतीश कुमार फिनिश, तेजस्वी यादव सीएम”। उन्होंने कहा कि पूर्णिया का युवा तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय और विकास की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *