PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम की कक्षाएं 29 जुलाई से शुरू – 31 जुलाई से होगा ओरिएंटेशन

PURNIA NEWS, किशन भारद्वाज : पूर्णिया विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-2029 के प्रथम सेमेस्टर के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (CBCS प्रणाली) की कक्षाएं 29 जुलाई, मंगलवार से प्रारंभ करने की घोषणा की है। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीन, स्टूडेंट वेलफेयर) द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि दूसरी मेरिट सूची से नामांकित सभी छात्रों के लिए नामांकन के अगले ही दिन से कक्षाओं में उपस्थिति अनिवार्य होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को 31 जुलाई से 2 अगस्त 2025 के बीच नव नामांकित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित करने का निर्देश दिया है। इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को CBCS (Choice Based Credit System) प्रणाली, पाठ्यक्रम की संरचना, क्रेडिट आधारित मूल्यांकन प्रणाली, पंजीकरण प्रक्रिया, एबीसी (APAAR) आईडी की आवश्यकता, कक्षा में 75% उपस्थिति की अनिवार्यता, परीक्षा प्रक्रिया और कॉलेज की सुविधाओं के बारे में समुचित जानकारी प्रदान करना है।

कार्यक्रम के दौरान सभी विषयों के शिक्षक उपस्थित रहेंगे और छात्रों से परिचयात्मक संवाद करेंगे, जिससे छात्रों को शैक्षणिक जीवन की शुरुआत में आवश्यक मार्गदर्शन मिल सके। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेजों से अपील की है कि वे सभी नव नामांकित छात्रों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि वे सहज रूप से नए वातावरण में समाहित हो सकें। इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को निर्देशित किया है कि छात्र-छात्राओं को शीघ्रता से पहचान पत्र (आई-कार्ड) वितरित किए जाएं, जिससे उनकी पहचान से संबंधित किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो। उल्लेखनीय है कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम के आयोजन के बाद, कॉलेजों को उसकी विस्तृत रिपोर्ट एवं कार्यक्रम की तस्वीरें विश्वविद्यालय को dsw@purneau.ac.in ईमेल पते पर अनिवार्य रूप से प्रेषित करनी होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि प्रत्येक कॉलेज इस कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon