PURNIA NEWS : पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के नगर मंडल पूरब भाग स्थित बेलोरी शीतला मंदिर प्रांगण में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला प्रवासी विस्तारक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से हुई और केंद्र से पहुंचीं महिला नेत्री मीना बनर्जी एवं अनुश्री पूनिया का स्वागत मंडल नेत्री सीमा झा और आशा देवी ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर किया। साथ ही उपस्थित सभी महिला प्रतिनिधियों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। बिहार में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का अवसर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक की सक्रियता के चलते शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं हर घर तक पहुंची हैं और महिलाएं अब निर्भीक होकर समाज में आगे बढ़ रही हैं।जिला नेत्री अनुपमा झा और सरिता राय ने कहा कि एनडीए सरकार में महिलाओं को विशेष सम्मान मिला है और वे सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सक्षम हो रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्णिया की महिलाएं निर्णायक भूमिका निभाते हुए ‘कमल’ खिलाएंगी और तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार तथा वंशवाद की राजनीति को पूरी तरह नकारेंगी। कार्यक्रम के उपरांत भाजपा नेत्री पुष्पा राय, सुचित्रा सिंह, टुंपा बरई, मुन्नी सरकार, खुशबू देवी, राधिका देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने कॉलोनी क्षेत्र में पदयात्रा कर जनसंपर्क किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद स्मारक पहुंचे और श्रद्धांजलि स्वरूप माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता पवन साहनी, संजय सिंह, जितेंद्र मंडल, रुपेश शर्मा सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता भी शामिल रहे। Post navigation🔴Purnia News: पूर्णियाँ पुलिस का 24 घंटे में एक्शन पैक्ड ऑपरेशन! PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम की कक्षाएं 29 जुलाई से शुरू – 31 जुलाई से होगा ओरिएंटेशन