Purnia News: DM अंशुल कुमार का एक्शन मोड! गुलाबबाग बाजार समिति में धीमे निर्माण पर फूटा गुस्सा, दिए ताबड़तोड़ निर्देश

पूर्णिया: Purnia News जिले के तेजतर्रार डीएम अंशुल कुमार मंगलवार 29 जुलाई को अचानक निरीक्षण पर गुलाबबाग बाजार समिति पहुंच गए। साइट पर पहुंचते ही उन्होंने निर्माण कार्यों की सुस्ती देख सख्त तेवर दिखाए और पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता को फौरन लताड़ लगाते हुए निर्देश दिया कि तय SOP का पालन करते हुए काम में स्पीड लाई जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। डीएम ने पानी निकासी की समस्या को लेकर मौके पर मौजूद बुडको के अभियंता को तुरंत प्रस्ताव तैयार करने और काम शुरू करने का निर्देश दे डाला।

निरीक्षण के दौरान गढ्ढों पर भी उनकी नज़र गई, जिस पर उन्होंने निर्देश देते हुए कहा, “हर एक गढ्ढा भरवा दीजिए, नहीं तो जवाबदेही तय होगी।” इस सघन निरीक्षण में डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी, सदर पूर्णिया को भी निर्देश दिया कि काम में तेजी लाई जाए और ज़मीनी स्तर पर मॉनिटरिंग लगातार की जाए। डीएम के इस एक्शन ने निर्माण एजेंसियों को सख्त संदेश दे दिया है—काम चाहिए, वो भी वक्त पर और क्वालिटी के साथ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *