आझोकोपा गांव में महाशिवरात्रि महोत्सव पर बाबा भोलेनाथ का अशीर्वाद लेंगे सांसद पप्पू यादव

रूपौली।
प्रखंड के आझोकोपा गांव स्थित भोलाबाबा मंदिर में आगामी 15 एवं 16 फरवरी को दो दिवसीय भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर सांसद पप्पू यादव बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने आझोकोपा पहुंचेंगे और साथ ही श्रद्धालुओं व आम जनता से मुलाकात कर उनका भी आशीर्वाद ग्रहण करेंगे।

यह जानकारी सांसद के अनुमंडल प्रतिनिधि सह पूर्व जिला परिषद सदस्य मस्तराज जायसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि सांसद पप्पू यादव 15 फरवरी को मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे और महोत्सव में शामिल होंगे।

मस्तराज जायसवाल ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 5001 महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगी। कलश यात्रा को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। वहीं, दूसरे दिन विभिन्न आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन समिति की ओर से सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर डॉ. दीपक कुमार, डॉ. पंकज कुमार, जयकिशोर पासवान, सुनील कुमार यादव, हीरालाल पासवान, राजकिशोर उर्फ पप्पूजी, संजीव कुमार मंडल उर्फ गिरधारी सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।