PURNIA NEWS : पूर्णिया में भाजपा महिला मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, महिलाओं ने दिखाई एकजुटता

PURNIA NEWS : पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के मधुबनी तारा तरबन्ना स्थित काली मंदिर परिसर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला प्रवासी विस्तारक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति ने संगठन की जमीनी पकड़ को स्पष्ट किया। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश नेत्रियां मीना बनर्जी और अनुश्री पूनिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जिन्हें महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता झा और नूतन देवी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। मंच से बोलते हुए विधायक विजय खेमका ने केंद्र और राज्य सरकार की महिला-हितैषी योजनाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

प्रदेश नेत्रियों ने भी अपने संबोधन में कहा कि पूर्णिया की महिलाओं में मोदी सरकार को लेकर जबरदस्त विश्वास है और डबल इंजन की सरकार ने उन्हें न केवल सम्मान और अवसर दिया है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक स्तर पर मजबूत भी किया है। कार्यक्रम को अन्य स्थानीय नेत्रियों और कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया और विश्वास जताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में महिला वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हुए भाजपा को भारी समर्थन देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *