Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
सहरसा

SAHARSA NEWS : रेलवे द्वारा जारी नोटिस के विरोध में सब्जी बाजार विक्रेता संघ का बेमियादी हड़ताल प्रारंभ

By अंग इंडिया न्यूज़
July 29, 2025 2 Min Read
0

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : शहर में विगत 70 वर्षों सें रेलवे की जमीन पर सब्जी बाजार शंकर चौक से स्टेशन परिसर तक सभी व्यवसायी थौक एवं खुदरा सब्जी का क्रय विक्रय कर रहे है।लेकिन विगत एक सप्ताह पूर्व रेलवे द्वारा सभी दुकानदारों को जगह खाली करने की नोटिस जारी किया गया है।इस तुगलकी फरमान के विरोध में सब्जी विक्रेता संघ ने मंगलवार से बेमियादी हड़ताल कर सभी दुकानें बंद रखी।साथ ही एकजुट होकर प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया।साथ ही सब्जी को फेंककर विरोध जताया।जिसके कारण सब्जी मार्केट काफी सुनसान रहा। वही सब्जी उपभोक्ताओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सब्जी विक्रेता संघ के अनिल सिंह, मनोज कुमार मुन्ना, मिट्ठू भगत, पिंटू भगत, राजू चौधरी, शमशेर आलम,नवीन सिंह, कैलाश दास, रमेश भगत, मुकेश भगत, राम भगत, गुड्डू भगत एवं राजन शाह ने बताया कि विगत 70 वर्षों से हमारे बाप दादा सहित तीन पीढियों से हम लोग यहां व्यवसाय कर रहे हैं। लेकिन 7 दिनों के अंदर खाली करने का अल्टीमेट देना हम लोगों के पेट पर लात मारने के बराबर है।ऐसे में हमलोग सड़क पर आ गये है।परिवार बाल बच्चें का भरण पोषण कैसे होगा।उन्होंने कहा कि बिहार के सभी जिले में जिला प्रशासन द्वारा सब्जी विक्रेताओं के लिए अच्छी जगह की व्यवस्था की गई है।

जिसके कारण शहर व्यवस्थित एवं साफ सुथरा भी रहता है। लेकिन सहरसा सब्जी मंडी को बसाने के बदले इसे उजाड़ा जा रहा है।उन्होंने कहा कि हम लोगों का बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए हुए जगह खाली करने का अल्टीमेटम देना तुगलकी फरमान है।उन्होंने कहा कि हम लोग जिला अधिकारी के पास भी इस समस्या को लेकर आवेदन दिया।लेकिन जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम से इस मुद्दे का हल निकाले जाने का आदेश दिया। सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि शहर के अंदर हम लोगों के जगह निर्धारित किया जाए ताकि हम लोग अच्छे से अपना व्यापार कर सके। जब तक हम लोग की मांगे नही मानी जाती है तब तक हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।व्यवसायियों ने कहा कि सब्जी मार्केट स्थित सड़क के दोनों तरफ 10-10 फीट जगह खाली पड़ा है जिसमें सब्जी व्यवसायियों को पीछे कर बाजार को व्यवस्थित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय भी हम लोगों को वैकल्पिक जगह की व्यवस्था कराई गई थी।सब्जी विक्रेताओं ने नगर निगम के अधिकारियों को आवेदन देकर यथाशीघ्र सब्जी बाजार को बसाने की मांग की। वही सब्जी उपभोक्ताओं ने भी इस समस्या का हाल शीघ्र निकाले जाने की मांग की है ताकि उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर ताजी सब्जी उपलब्ध हो सके।उन्होने ने कहा किसी बरसात के समय सब्जी काफी महंगी हो जाती है उसे पर सब्जी विक्रेताओं की हड़ताल के कारण हम उपभोक्ताओं का घरेलू बजट बिगड़ रहा है ऐसे में यथाशीघ्र सब्जी विक्रेताओं की मांग मानने की अपील की है।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

SAHARSA NEWS : इग्नू की पहली महिला कुलपति नियुक्त हुईं प्रो उमा कांजीलाल, क्षेत्रीय निदेशक ने बताया ऐतिहासिक

Next

KATIHAR NEWS : कटिहार में छात्र जदयू नेताओं ने एकजुटता दिखाई, छात्र हितों को लेकर जताई प्रतिबद्धता

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme