KATIHAR NEWS : कटिहार में छात्र जदयू नेताओं ने एकजुटता दिखाई, छात्र हितों को लेकर जताई प्रतिबद्धता

KATIHAR NEWS : छात्र जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कटिहार के जिला अध्यक्ष विशाल राज के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और नेता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। कटिहार के निवर्तमान सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी विशाल राज को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर जदयू कटिहार नगर अध्यक्ष अमित शाह, छात्र जदयू पूर्णिया जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता किशन भारद्वाज, कोषाध्यक्ष सम्राट सिंह, कटिहार तकनीकी प्रकोष्ठ से मिथुन यादव, मीडिया सेल से उदय, व्यावसायिक प्रकोष्ठ से निरंजन, मधेपुरा विश्वविद्यालय अध्यक्ष निखिल यादव, जिला प्रवक्ता अंकित सहित कई कार्यकर्ता और छात्र प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्र जदयू कटिहार जिला अध्यक्ष विशाल राज ने उपस्थित सभी साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि संगठन की एकजुटता और छात्र हितों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छात्र जदयू समाज के वंचित, पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *