PURNIA NEWS : बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने धमदाहा प्रखंड अंतर्गत माधोनगर से कुआड़ी होते हुए बरदेला तक सड़क के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह पथ वर्षों से क्षेत्र की जनता की एक चिरप्रतीक्षित मांग रही है, जो अब साकार होने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग किशनपुर बलुआ, कुआड़ी, बरदेला और माली पंचायतों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।मंत्री सिंह ने कहा कि “आप सबों ने जो विश्वास और ज़िम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे निभाना मेरा संकल्प है। धमदाहा विधानसभा का कोई भी हिस्सा विकास से अछूता न रहे, यह मेरी प्राथमिकता है। मैं चाहती हूं कि हर गांव की सड़कें मुख्य मार्गों से जुड़ें, ताकि क्षेत्र की तरक्की तेज़ हो सके।” इस शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री के साथ प्रखंड अध्यक्ष शंभू जायसवाल, अमर मंडल, जीतेंद्र मुखिया, भाजपा नेता अरुण चौधरी, चंद्रकांत मुखिया, मो. सजाजुल सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। Post navigationPURNIA NEWS : महिलाएं अब सिर्फ सृजनकर्ता नहीं, समाज की दिशा तय करने वाली नेतृत्वकर्ता भी हैं – मंत्री लेशी सिंह सुरेंद्र सिंह ग्रुप ने बेटी की शादी के लिए रखे पैसे ठगे, फरार रहकर पीड़ित लड़की और मां को धमकी भी दे रहा