PURNIA NEWS : चापाकल का पाइप उखाड़ने के दौरान हाइटेंशन तार के संपर्क में आने से दो की मौत, एक गंभीर रूप घायल

PURNIA NEWS, विमल किशोर : अमौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बॅकेनिया बरैली गांव में बिजली करंट लगने से दो व्यक्ति की मौत हो गया है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है।जिसका इलाज पूर्णिया में चल रहा है।जानकारी अनुसार बॅकेनिया हाट पर चापाकल का पाइप उखाड़ने के दौरान हाइटेंशन तार से पाइप का संपर्क हो गया जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।जिसका इलाज पूर्णिया में चल रहा है। वही मृतकों में बॅकेनिया गांव के दिगेंद्र विश्वास, उम्र 30 एवं राज कुमार हरिजन उम्र 26 नाम शामिल है। वही घायल में मो यासीन उम्र 50 शामिल हैं ।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मुखिया प्रतिनिधि मुख्तार आलम ने बताया कि चापाकल मिस्त्री एवं मजदूर द्वारा चापाकल उखाड़ रहा था इसी क्रम में हाई वोल्टेज तार की संपर्क में आने से मजदूर मिस्त्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है ,वही मो यासीन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेहतर इलाज के लिए गम्भीर हालत में पूर्णिया ले जाया गया। वही इसकी सूचना अमौर पुलिस को दिया गया है। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने मौके पर सअनि रंजन कुमार को घटना स्थल पर भेजा। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर दोनों को पोस्टमार्डम हेतु पूर्णिया भेज दिया । वही स्थानीय जन प्रतिनिधि ने सरकार से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *