Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
Araria News
अररिया

भरगामा में विधायक और सांसद ने कई सड़कों का किया शिलान्यास

By अंग इंडिया न्यूज़
August 2, 2025 2 Min Read
0
एनडीए के कार्यकाल में विकास धरातल पर दिखता है: सांसद

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): अररिया जिले के भरगामा प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (MMGSUY) के तहत 43 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 10 नई सड़कों का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह, स्थानीय विधायक जय प्रकाश यादव, रानीगंज विधायक अचमित ऋषिदेव और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। शिलान्यास के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखा गया। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि “गांवों की कनेक्टिविटी से ही विकास की गति तेज होती है। एनडीए सरकार में विकास अब फाइलों तक सीमित नहीं, बल्कि गांव-गांव में दिखता है।”

43 करोड़ की इस राशि से भरगामा प्रखंड अंतर्गत सुकेला मोड़ से खजुरी होते हुए हरपुर कलां जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण व निर्माण, PWD रोड से चौहान टोला पैकपार तक, PWD रोड से कुजरा टोला तक, हसनपुर से आदिवासी टोला, PWD रोड से सोनापुर, अकेला मोड़ से हरूआ टोला , सरपंच टोला से हिंगुआ गोद ईस्ट टोला, जयनगर से राम टोला, नया भरगामा से रतनपट्टी एवं मवेशी हाट से नंदग्राम तक की इन सभी सड़कों बक सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, इन सभी सड़कों के बनने से भरगामा प्रखंड के सुदूर गांवों की मुख्य सड़कों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे आवागमन, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ होंगी। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “सड़क और आधारभूत संरचनाओं का विकास किसी भी क्षेत्र की प्रगति का आधार होता है।” उन्होंने कहा कि भरगामा और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों से लंबित सड़क परियोजनाओं को अब धरातल पर उतारा जा रहा है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ना केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। सांसद ने यह भी दावा किया कि “सड़क यातायात के क्षेत्र में अररिया जिला अब तेजी से अग्रणी जिलों की कतार में शामिल हो रहा है।”

Araria News

उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में विकास धरातल पर स्पष्ट रूप से नजर आता है, चाहे वह सड़क निर्माण हो, बिजली, शिक्षा या स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक ने भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांव-गांव तक सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से हजारों की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। शिलान्यास के दौरान भरगामा प्रखंड के कई पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय झा जिला भाजपा महामंत्री कृष्ण कुमार सैनानी, आकाश राज, एवं जदयू के कार्यकर्ता, अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की।

Tags:

araria news
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

SAHARSA NEWS : कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्र में किया हर घर अधिकार अभियान का शुभारंभ

AIIMS
Next

विधायक चेतन आनंद संग दुर्व्यवहार पर बोले डॉ. अभय नाथ सिंह — “जनप्रतिनिधियों से गुंडई नहीं सहन होगी, स्वास्थ्य व्यवस्था पर हो ठोस मंथन”

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme