पूर्णिया: सीमांचल क्षेत्र के प्रतिष्ठित रेडियोलॉजिस्ट और कटिहार-पूर्णिया के लोकप्रिय समाजसेवी डॉ. प्रवीण कुमार चौधरी को अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व) महासभा में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिससे पूरे सीमांचल जायसवाल समाज में हर्ष और गौरव की लहर दौड़ गई है। यह नियुक्ति उनके सामाजिक योगदान और संगठनात्मक क्षमता की सशक्त पहचान है, क्योंकि डॉ. चौधरी न सिर्फ समाज को एकजुट करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा जैसे अनेक क्षेत्रों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही है। राष्ट्रीय संचालन समिति के इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने डॉ. प्रवीण कुमार चौधरी सहित पूरे सीमांचल जायसवाल समाज को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। Post navigationPurnia News: बाढ़ के कहर से कांप उठा रूपौली प्रखंड, नदियों का बढ़ता जलस्तर गांवों में घुसा, लोग पलायन को मजबूर पतकेली गांव में दर्दनाक हादसा, मिटी की दीवार गिरने से युवक की मौत – विधायक शंकर सिंह ने पहुंचकर जताई संवेदना
पूर्णिया: सीमांचल क्षेत्र के प्रतिष्ठित रेडियोलॉजिस्ट और कटिहार-पूर्णिया के लोकप्रिय समाजसेवी डॉ. प्रवीण कुमार चौधरी को अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व) महासभा में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिससे पूरे सीमांचल जायसवाल समाज में हर्ष और गौरव की लहर दौड़ गई है। यह नियुक्ति उनके सामाजिक योगदान और संगठनात्मक क्षमता की सशक्त पहचान है, क्योंकि डॉ. चौधरी न सिर्फ समाज को एकजुट करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा जैसे अनेक क्षेत्रों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही है। राष्ट्रीय संचालन समिति के इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने डॉ. प्रवीण कुमार चौधरी सहित पूरे सीमांचल जायसवाल समाज को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।