Purnia News: हलालपुर में जदयू की बैठक, सुशासन के सार अभियान को लेकर दी गई विशेष प्रशिक्षण

पूर्णिया, विमल किशोर: Purnia News सुशासन का सार, आपके द्वार अभियान के तहत जनता दल (यू) की एक अहम बैठक हलालपुर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कमलेश विश्वास ने की। बैठक में बीएलए, बीएलए-2, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी और संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में प्रमुख प्रशिक्षक के रूप में प्रमंडलीय प्रभारी शैलेंद्र मंडल मौजूद रहे, जिन्होंने सुशासन अभियान की रूपरेखा, एसआईआर (समाज सुधार संवाद) के मुद्दों, और जनमानस में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने की रणनीतियों पर चर्चा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ससा जफर ने कहा कि आम लोगों के बीच जो गलतफहमियां फैली हैं, उन्हें कार्यकर्ता अपने संवाद और व्यवहार से दूर करें। वहीं जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह पटेल, प्रमंडलीय प्रभारी सुनील कुमार, एवं अमौर विधानसभा प्रभारी कमाल अंजुम ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपील की। बैठक में मिठ्ठू कुमार, किशोर कुमार सिंह, मोहम्मद हसमत राही, कलीमुद्दीन, मोहम्मद इस्लाम, नजीर मोहम्मद इमरान, नीरज कुमार मंडल, रब्बानी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *