SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिला स्वीप आईकॉन पंकज झा अभिनेता, प्रखंड विकास पदाधिकारी नौहट्टा, कार्यपालक पदाधिकारी ग्राम पंचायत नौहट्टा द्वारा पंचायत भवन मुरादपुर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।मौके पर भारी संख्या में आय हुऐ आम जनमानस को संबोधित कर लोगों को जागरूक कर लोगों को बताया गया कि जिस मतदाता का नाम मतदाता सूची में किसी कारण बस दर्ज नहीं हो पाया है वैसे मतदाता अपना दस्तावेज के साथ फॉर्म 6 भरकर पुनः अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैजिस मतदाता के नाम,पता या अन्य जानकारी में सुधार या स्थानांतरण चाहते हैं वह फॉर्म 8 भरकर यह कार्य विशेष कैंप पर आकर कर सकते हैं ।
मौके पर भारी संख्या मेंआम नागरिक / मतदाता उपस्थित थे साथ ही आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत सभी मतदाताओं की भागीदारी मतदान प्रक्रिया में सुनिश्चित करने हेतु भी लोगों से अपील की श्री पंकज झा के द्वारा कहा गया कि मतदान लोकतंत्र का वह महापर्व है जिसमें सभी मतदाता समान रूप से अपने मत का प्रयोग करते हैं श्री झा के द्वारा यह भी कहा गया कि देश को आगे बढ़ाने के लिए आपका एक मत बहुत ही अनिवार्य है उन्होंने कहा कि आपका मतदाता बनना आपकी सबसे बड़ी ताकत है आप मत के महत्व को पहचानिए और इसका सही ढंग से उपयोग कीजिए । इस मौके पर जिला स्वीप के श्री अभिषेक ,श्री किशोर कुमार झा, श्री अमित कुमार ,श्री प्रणव प्रेम, श्री विकास भारती ,श्री चंद्रभाल शुल्पनी, एवं भारी संख्या में नौहट्टा के आम सम्मानित नागरिक /मतदाता उपस्थित रहे।



