सहरसा, अजय कुमार : जिला मुख्यालय के नया बाजार निवासी लाला अरुण कुमार सिन्हा का रविवार को अपने आवास पर निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे तथा कई दिनों से बीमार चल रहे थे। धर्म परायण स्वर्गीय सिन्हा अपने पीछे दो पुत्र, चार पुत्रियां,नाती-पोते सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। समाहरणालय से आशुलिपिक पद से सेवानिवृत्त होने के पश्चात बतोर अधिवक्ता व्यवहार न्यायालय में उनके द्वारा प्रैक्टिस भी किया गया। कई सामाजिक संगठनों से भी उनका जुड़ाव रहा।उनके निधन पर समाज के कई गणमान्य लोगों ने दुख का इजहार किया है।