ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। फारबिसगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 151,गोड़ियारी चौक पर संत रविदास जी की जयन्ती धूमधाम से नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में मनाया । इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जैसे महापुरुषों के आदर्शों पर चलने और उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। 650 वर्ष पहले जिन विचारों की रोशनी से संत रविदास ने समाज को जगमग किया था। आज भी समाज को उन जैसे विचारकों की जरूरत है। वही निवर्तमान नगर अध्यक्ष रजत सिंह ने कहा कि रविदास समाज और साहित्य से महात्मा के रूप में समझे जाते हैं। उन्होंने कहा था कि मन चंगा तो कठौती में गंगा। जिसके मन में गंगा जैसे निर्मल भाव होते हैं। वही परमात्मा का असली भक्त होता है। अहंकार को पूर्ण रूप से त्याग कर की गई भक्ति ही असली भक्ति होती है।मौके पर भाजपा नेता संदीप कुमार ,किशन शर्मा,बिपुल सिंह बिकाश ठाकुर, फटकन राम, शम्भु राम, दिनेश राम, राजू राम गौरी शंकर शर्मा, आदित्य शर्मा, दिनेश राम सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओ मौजूद थे।











Leave a Reply