PURNIA NEWS : राज्यकर्मी शिक्षकों के वेतनमान की माँग को लेकर सफल रहा डिजिटल आंदोलन – नितेश कुमार

PURNIA NEWS, अभय कुमार सिंह : टी ई टी प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई के प्रखंड अध्यक्ष नितेश कुमार ने कही उन्होंने बताया कि राज्य के सभी राज्यकर्मी शिक्षकों ने 7वें वेतनमान की माँग को लेकर आज एक ऐतिहासिक ट्विटर अभियान चलाया। जिसमें रुपौली प्रखंड अंतर्गत सैकड़ों शिक्षकों ने हैशटैग का प्रयोग करते हुए शिक्षकों, छात्रों और समर्थकों ने लाखों ट्वीट किए, जिससे यह घंटों तक राष्ट्रीय ट्रेंड में रहा , देश के अधिकांश राज्यों में 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हो चुकी हैं, लेकिन बिहार के राष्ट्र-निर्माताओं को अब तक इससे वंचित रखा गया है। बढ़ती महंगाई और स्थिर वेतन के कारण सम्मानजनक जीवन यापन दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है।

यह केवल एक ऑनलाइन ट्रेंड नहीं, बल्कि बिहार के लाखों शिक्षकों की सामूहिक आवाज़ और वर्षों से लंबित वाजिब हक़ की पुकार है।” मैं माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विनम्र आग्रह करते हैं कि जिस तरह उन्होंने अन्य कर्मचारियों की माँगें पूरी की हैं, उसी संवेदनशीलता के साथ राज्यकर्मी शिक्षकों का 7वां वेतनमान भी अविलंब लागू करें, ताकि शिक्षकों का मनोबल बढ़े और शिक्षा व्यवस्था और मजबूत हो ! बिहार के लाखों शिक्षक गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने हेतु संकल्पित है ! यह डिजिटल आंदोलन शिक्षकों की एकता, धैर्य और न्याय की लड़ाई का प्रतीक बनकर उभरा है ! समय की मांग के अनुरूप फिर इसी तरह का डिजिटल आंदोलन चलाया जाएगा !

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon