PURNIA NEWS : धमदाहा में बाढ़ पर प्रशासन सख्त, अधिकारियों को दी गई विशेष जिम्मेदारियां

PURNIA NEWS, अभय कुमार सिंह :  धमदाहा प्रखंड के करीब दस पंचायतों में बाढ़ का पानी तबाही मचा रहा है, जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। रविवार को एसडीओ अनुपम ने मुख्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर फसल क्षति के सर्वे, पीड़ितों के लिए स्वच्छ पेयजल, भोजन, राहत सामग्री, स्वास्थ्य सेवाएं, मवेशियों के लिए चारा और इलाज की व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने खुद कई प्रभावित इलाकों का दौरा कर किसानों, चिकित्सा शिविरों और पशु चिकित्सक टीमों के कार्यों का निरीक्षण किया।

भौवा प्रबल पंचायत के सहोडा, साधुपुर, मंझोडीह और जंगलटोला समेत कई गांवों में जाकर उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की और समस्याएं सुनीं। एसडीओ ने बताया कि हर विभाग को तय जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और सर्वे रिपोर्ट तैयार होते ही उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। आदेश मिलते ही सामुदायिक रसोई और राहत कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। दौरे के दौरान उनके साथ सीओ शिवानी सुरभि, बीडीओ अरविंद कुमार, कृषि, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पशुपालन और चिकित्सा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *