पूर्णिया में मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

पूर्णिया: पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 अगस्त 2025 को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान विपिन साह, पिता कैलाश साह, निवासी श्रीनगर चौक, वार्ड संख्या 01, थाना मुफस्सिल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल भी बरामद किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच के बाद आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *