पूर्णिया में जिला टीम ने कसबा व्यापार मंडल पैक्स राइस मिल का स्थलीय निरीक्षण किया

पूर्णिया:  अंशुल कुमार, जिला पदाधिकारी पूर्णिया के निर्देश के तहत जिला के विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के गुणवत्ता पूर्ण क्रियान्वयन के उद्देश्य से संबंधित विभागीय व वरीय अधिकारियों द्वारा नियमित स्थलीय निरीक्षण जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को जिला नोडल अधिप्राप्ति अधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी और राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक की संयुक्त टीम ने कसबा व्यापार मंडल पैक्स राइस मिल का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मिल की कार्यप्रणाली का आकलन किया और मौके पर उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए, ताकि संचालन में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *